कुल्लू। रघुनाथ की नगरी कुल्लू में होली उत्सव दो और तीन मार्च को मनाया जाएगा। यहां की होली उत्सव की परंपरा भगवान रघुनाथ से जुड़ी हुई है। इस कारण लोग भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित मंदिर पहुंचकर होली परंपरा का हिस्सा बनेंगे।
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार तीन मार्च को शाम 3 से 6 बजे तक भगवान रघुनाथ का मंदिर बंद रहेगा। इस अवधि के बीच चंद्र ग्रहण होगा। इसके चलते भगवान रघुनाथ के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और आम लोगों के लिए मंदिर बंद रहेगा। इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण होने के चलते शाम के समय तीन घंटे के लिए रघुनाथ के दर्शन नहीं हो पाएंगे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस अवधि के बीच रघुनाथ मंदिर न आएं। तीन मार्च शाम 7 बजे के बाद श्रद्धालु यहां आ सकेंगे और रात 9 बजे भाग ले सकेंगे। लोग भागवत उत्सव में नहा धोकर पहुंचे। जिस श्रद्धालु में होली के रंग लगे होंगे, उनका प्रवेश वर्जित रहेगा। संवाद