फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण पर कुल्लू में बवाल

Wed, 27 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुल्लू के अधिष्ठाता देवता रघुनाथ मंदिर की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने रघुनाथ मंदिर प्रबंधन को नोटिस भेजा है। नोटिस की भनक से देवलू व अन्य में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अधिग्रहण का विरोध जारी है। लेकिन प्रशासन नियमानुसार कार्यवाही अमल पर ला रहा है।
विज्ञापन


नोटिस के माध्यम से प्रशासन ने रघुनाथ मंदिर प्रबंधन को सात दिनों के भीतर मंदिर संबंधी अकाउंट व अन्य सभी दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। रघुनाथ मंदिर संबंधी हर प्रकार जानकारी, कैश बुक जमा करवानी होगी। नोटिस देवता रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह व कारदार दानवेंद्र सिंह को भेजा गया है। उधर, अधिग्रहण खिलाफ दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा।

विरोधस्वरूप कुल्लू बाजार भी बंद रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी चौकस है। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस हर चीजों पर नजर रखे हुए हैं। गुप्तचर विभाग समेत अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। इधर, एडीसी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि रघुनाथ मंदिर प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


अकाउंट समेत अन्य दस्तावेज सात दिनों में देने के निर्देश दिए गए है। वहीं, डीसी कुल्लू हंसराज चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद नियमानुसार प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। उधर, एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें