कुल्लू। लगवैली के तियून गांव में आग की चपेट में आने से पांच घर जलने से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सेवा भारती संस्था आगे आई है।
सेवा भारती के प्रांत कार्यालय मंडी से सेवा भारती के सदस्यों ने पीड़ित लोगों को उनके घर जाकर सामान दिया। सर्दी के मौसम को देखते हुए रजाइयां और कंबल वितरित किए। सेवा भारती के विभाग पूर्णकालिक राजकमल और जिला उपाध्यक्ष रूपा ने कहा कि आग से ग्रामीणों को बहुत नुकसान हुआ है। इसमें 18 भेड़ें और तीन मवेशी जिंदा जल गए हैं। आग से घर में रखा गया पूरा सामान राख हो गया। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। इस मौके पर राम अयोध्या व भीम कटोच मौजूद रहे। संवाद