फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गैस के लिए आधी रात को लग रहे कतार में, दो घंटे में खाली हो रही गाड़ी

विज्ञापन
मनाली में रसोई गैस सिलिंडर के लिए लगी लाइन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी में रसोई गैस के लिए मारामारी चल रही है। लोग आधीरात को सिलिंडर के साथ लाइन में खड़े हो रहे हैं। कोई रात दो बजे पहुंच रहा है तो कोई तीन बजे। सुबह गाड़ी लगते ही एक दो घंटे में पूरा ट्रक खाली हो रहा है। सबसे ज्यादा मांग व्यावसायिक सिलिंडर की है। सिलिंडर नहीं मिलने से होटल संचालक परेशान हैं तो कई ढाबे बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

दिन बुधवार। समय दोपहर लगभग 1:30 बजे। फोरलेन पुल के पास घरेलू गैस सिलिंडर से भरा ट्रक पहुंचता है। बारिश के बीच यहां लोग लाइन में खड़े हैं। लगभग दो घंटे में ही गाड़ी खाली हो जाती है। सिलिंडर लेने के लिए आधी रात को ही लोग पहुंच गए थे। स्थानीय निवासी ललित कुमार ने कहा कि वह आधी रात लगभग तीन बजे सिलिंडर लेकर पहुंचे। दो तीन लोग उनसे पहले ही पहुंच चुके थे। सुबह होने तक लोगों की लाइन लग गई। बारिश में भी लोग गाड़ी का इंतजार करते रहे। गाड़ी दोपहर को पहुंची। सुशील ने कहा कि वह सुबह चार बजे से लाइन में खड़े हैं। अभी भी उनकी बारी नहीं आई।

होम डिलीवरी है तो भीड़ क्यों
सिलिंडर के लिए लग रही लाइन से सवाल उठ रहे हैं कि जब होम डिलीवरी है तो भीड़ क्यों जुट रही है। बुकिंग के आधार पर सिलिंडर दिए जा रहे हैं। ऐसे में होम डिलीवरी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्थानीय निवासी जसप्रीत ने कहा कि जान बूझकर अव्यवस्था फैलाई जा रही है। लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही। जो बुजुर्ग अकेले रहते हैं, वह कैसे लाइनों में लगेंगे। बड़े शहरों में अभी भी बुकिंग के हिसाब से होम डिलीवरी हो रही है। जहां घरेलू गैस की खपत मनाली से कहीं ज्यादा है। जब गैस की बुकिंग ही 27 दिन बाद हो रही है तो पहले की तरह जीपों से डिलीवरी क्यों नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते है अधिकारी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव राही ने कहा कि होम डिलीवरी की व्यवस्था जारी है। बुकिंग के आधार पर सिलिंडर दिए जा रहे हैं। लोगों को वाहन के आगे भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। गैस एजेंसी संचालकों को भी हम डिलीवरी सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें