फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल आश्रम में किए जा रहे गुणात्मक सुधार : आशुतोष

Thu, 19 Oct 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की त्रैमासिक बैठक ​की अध्यक्षता करते उपायुक्त।
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की दूसरी त्रैमासिक बैठक वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि बाल आश्रम कलैहली में कुल आठ बच्चे हैं।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत बाल आश्रम में गुणात्मक सुधार किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर, बेड बॉक्स, स्टडी टेबल, टेबल लैंप, अलमारी की व्यवस्था की जा रही है।
संस्थान में प्रवेश के समय में बच्चे का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा और उसका चिकित्सा रिकाॅर्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्रोत व्यक्तियों की ओर से बच्चों को परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल आश्रम में बच्चों के आवर्ती जमा खाते खोले गए हैं। इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक डॉ. जयबंती ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें