फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैलानियों की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटकों के दो गुटों में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लाहौल-स्पीति पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई है।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन के दौरान अटल टनल रोहतांग के सिस्सू क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाहौल-स्पीति पुलिस की क्यूआरटी को पर्यटन क्षेत्र में तैनात किया है।
पुलिस अधीक्षक केलांग शिवानी मेहला ने बताया कि यह टीम कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ वाहनों की नियमित जांच भी कर रही है।
इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाना है। हाल के दिनों में क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे ट्रैफिक दबाव भी बढ़ा है। जिला पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें