कुल्लू। दो दिन मौसम खुलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग ने 10 और सड़कों को बहाल कर दिया है। अब भी 28 सड़कें अवरूद्ध हैं। बंजार घाटी में बिजली के 258 ट्रांसफार्मरों ठप चल रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में इन दिनों फल और सब्जियों का सीजन चल रहा है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग भी मुस्तैदी के साथ सड़कों को बहाल करने में लगा है। बंद चल रही सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई है। मंगलवार को जिले में मौसम साफ रहा लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद रोहतांग दर्रा और लाहौल के कई इलाकों में बारिश हुई।
इससे घाटी का मौसम कूल हो गया। इस दौरान रोहतांग दर्रा पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ के हल्के फाहों का खूब आनंद उठाया। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि किसानों-बागवानों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बरसात के मौसम में पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। संवाद