फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें बहाल करने में पीडल्ब्यूडी ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़ी सड़कों की बहाली के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कुल्लू, मनाली और बंजार मंडल में कुल 125 मशीनरी सड़क बहाली में जुटी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग के कुल्लू सर्किल में आने वाले चिनाब मंडल में भी विभाग ने नौ जेसीबी और दो डोजर सहित कुल 15 मशीनरी अलग से लगाई हुई हैं।
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन के चलते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को बहाल करना चुनौती साबित हो रहा है। भूस्खलन के कारण सड़कें कई जगह पर तो गायब हैं, जबकि कई जगह दो से तीन फुट नीचे हो गई है। ऐसे में डंगे लगाने में समय लगेगा। भुंतर से मणिकर्ण के बीच बड़े वाहनों की आवाजाही 25 दिनों के बाद भी सुचारू नहीं हो पाई है।
हालांकि भुंतर से मणिकर्ण के बीच छोटे वाहन दौड़ रहे हैं। विभाग की मानें तो ब्यास में आई बाढ़ के चलते आठ पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सात पुल पुरी तरह से बह गए हैं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुए पुलों में से अखाड़ा बाजार का बैली ब्रिज, भुंतर का बैली ब्रिज, पतलीकूहल का बैली ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है जबकि भुंतर में पुराना पुल अभी भी बंद है।
सड़कों की बहाली में लोक निर्माण विभाग की छह जेसीबी, 83 निजी जेसीबी, विभाग के दो डोजर, विभाग के तीन टिपर सहित प्राइवेट 31 टिपर कार्य कर रहे हैं। कुल्लू, मनाली और बंजार मंडल में अभी भी 59 संपर्क सड़कें बाधित हैं। इन्हें फल सीजन को देखते हुए युद्धस्तर पर खोलने का प्रयास चला हुआ है। अगर मौसम साफ रहता है तो विभाग बंद पड़ी संपर्क सड़कों को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
बंद पड़ी सड़कों को बहाल किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने के साथ विभाग के फील्ड कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं। जल्द ही बंद पड़ी सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-जितेंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें