फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आई फ्लू की चपेट में ऊझी घाटी के लोग

Thu, 03 Aug 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी में आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। घाटी की कटराईं पंचायत के कई गांवों में लोग आईफ्लू की चपेट में आए हैं। लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार के परिवार आई फ्लू के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आई फ्लू गर्मियों के मौसम में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है जो आसानी से एक दूसरे में फैलता है।
राम सिंह, उत्तम सिंह, वेद राम तथा चैने राम ने कहा कि आई फ्लू से लोग परेशान हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय कटराईं के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जसविंदर कपूर ने बताया कि अस्पताल में कुछ दिनों से आई फ्लू के मामले आ रहे थे। खासकर तीन-चार दिनों से उपचार के लिए आठ से दस लोग फ्लू से ग्रसित इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि हर उम्र के महिला और पुरुष इसमें शामिल हैं। बताया कि आई फ्लू बरसात के मौसम में फैलने वाला आंखों का एक ऐसा रोग है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति की आंखों से चिपचिपा पदार्थ निकलता है। इससे मरीज को आंखें खोलने में भारी परेशानी होती है तथा धूप में निकलने पर आंखों में तेज जलन के साथ-साथ दर्द भी होता है।
यह एक संक्रामक रोग है जो आसानी से एक दूसरे में फैल सकता है, इसलिए इस रोग से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति को घर के दूसरे सदस्यों से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
आई फ्लू हो जाने पर आंखों को साफ पानी से बार-बार धोना चाहिए। शारीरिक सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। संक्रमित व्यक्ति की किसी भी चीज जैसे रुमाल और तौलिये का इस्तेमाल न करें। अगर किसी भी व्यक्ति को आईफ्लू की शिकायत है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आंखों की जांच करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें