फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि मंडल शिफ्ट करने का विरोध

Wed, 08 Feb 2017 10:11 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कार्यालय मंडल बंजार शिफ्ट करने के विरोध में महाराजा विकास मंच ने जन आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी मुद्दे को लेकर मंच का प्रतिनिधिमंडल हॉलीलॉज में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से मिला। मंच ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 20 फरवरी तक बंजार शिफ्ट हुए लोक निर्माण के कार्यालय को शिफ्ट करने के फैसले को रद्द नहीं किया गया तो मंच सख्त कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएगा। महाराजा विकास मंच अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुल्लू से 56 किलोमीटर को दूर बंजार में लोक निर्माण विभाग का स्थानांतरण भुंतर और शाट उपमंडल की जनता के विरुद्ध है। जिससे सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
विज्ञापन


कुल्लू के भीतर आईपीएच शमशी, विद्युत बोर्ड और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय वृत्त और कार्यालय हैं। उन्हें भी कुल्लू से बंजार विधानसभा क्षेत्र की ओर ले जाने की सुगबुगाहट है। लोग भविष्य में इसके विरुद्ध भी जन आंदोलन छेड़ने को विवश होंगे। 10 फरवरी को होने वाले जन आंदोलन को फिलहाल पूर्व सांसद के आश्वासन के बाद 20 फरवरी तक स्थगित किया गया है। 20 फरवरी के बाद बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद ने उक्त मांग को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि भुंतर और शाट उपमंडल की जनता की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीरता से रखा जाएगा। इस दौरान मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष ओम चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, महासचिव सुखराम ठाकुर, पंचायत प्रधान चंदन प्रकाश, चुनेश्वर, संजीव  हांडा और विनोद महंत आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें