कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा में एक भारत, श्रेष्ठ भारत क्लब के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिमाचली लघु चित्रकला और केरल की कथकली मुखौटा निर्माण कला का प्रदर्शन किया।
हिमाचली लघु चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में भगत सिंह सदन से पूर्वांशी और तमन्ना ने पहला स्थान पाया, जबकि लक्ष्मीबाई सदन से निधि और प्रियांशी दूसरे व अब्दुल कलाम सदन से सारिका और शंकर तीसरे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ वर्ग में अब्दुल कलाम सदन से अभिषेक और प्रायल भारती ने पहला, भगत सिंह सदन से दिया और शीतल ने दूसरा और सरोजिनी सदन से सुकृति और मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उन्हाेंने बताया कि हिमाचली लघु चित्रकला के अंतर्गत 17वीं से 19वीं शताब्दी तक की सूक्ष्म चित्रकला शैली को छोटे आकार की हस्तनिर्मित चित्रकारी पर जोर दिया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिव राम शर्मा सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिव राम शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक धनीराम कौशल, राकेश शर्मा, किशन लाल, सपना और अन्य उपस्थित रहे।