फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह हाईकोर्ट में दायर होगी जनहित याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला अस्पताल कुल्लू के बाहर कांग्रेस और जनता का धरना-प्रदर्शन जारी है। अब मामले को लेकर अगले सप्ताह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य का अधिकार के तहत यह जनहित याचिका दायर होगी। कुल्लू सदर से कांग्रेस के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनकर बैठी है। उन्होंने कहा कि 27 मई को मुख्यमंत्री पतलीकूूहल में एक निजी अस्पताल का शुभारंभ करने के लिए आ रहे है। वह जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। बेहतर होता कि पतलीकूहल में जिस सरकारी जमीन पर निजी अस्पताल बनाया जा रहा है, उस जगह को सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए दिया जाता। कुल्लू में मेडिकल कॉलेज की जरूरत है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की सरकार को जनता के स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का यह धरना आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें