फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संघ अध्यक्ष के आरोपों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। जिला सहकार संघ कुल्लू के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर की ओर से सहकारिता विभाग के अधिकारियों पर लगाए गए आरोप निराधार हैंं। नग्गर खंड की सहकारी सभाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने आरोपों का विरोध किया।
मनाली में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में जिला सहकार संघ के निदेशक दौलत ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करना संघ का काम नहीं है। संघ के सदस्यों को उक्त अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं थी। कुछ विभागीय मसला था भी तो यह विभाग का आंतरिक मामला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सहकार संघ को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए था। नग्गर खंड के सहकार संघ से जुड़े सभी सदस्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्य अनुराग प्रार्थी ने कहा कि संघ का अध्यक्ष होने के नाते उन्हें इस बात की छानबीन कर लेनी चाहिए थी। इस दौरान कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सदस्य जयराम ठाकुर, राज कपूर, नीलचंद, तेजेंद्र दास, वूल क्राफ्ट सहकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें