फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठी महिला की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
लारजी में क्रमिक अनशन पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में उपचाराधीन।। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे लारजी पंचायत के ग्रामीणों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी है। अनशन पर बैठे ग्रामीणों को सिर्फ पार्वती परियोजना में नौकरी चाहिए।
विज्ञापन

अनशन पर बैठी एक महिला की शनिवार को हालत बिगड़ गई। ऐसे में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टर की टीम रूटीन स्वास्थ्य चेकअप करने के लिए बिहाली पहुंची। एनएचपीसी कार्यालय के बाहर डटे लारजी पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीण शुक्रवार से अनशन पर बैठे हैं। लेकिन दूसरे दिन भी न तो कोई राजनेता और न ही जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि ग्रामीणों की सुध लेने पहुंचा है। लिहाजा लारजी पंचायत के ग्रामीण अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। लारजी पंचायत की प्रधान कांता देवी ने बताया कि शुक्रवार को बंजार के एसडीएम उनके सामने से गुजरे। लेकिन लारजी पंचायत के ग्रामीणों व अनशन पर बैठे लोगों का हाल तक नहीं पूछा। कहा कि एनएचपीसी प्रशासन की मिलीभगत के चलते लारजी पंचायत के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्रमिक अनशन पर शनिवार को कंवर सिंह महंत, वार्ड सदस्य बलवंती देवी तथा वार्ड सदस्य फागणी देवी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें