फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुल्तानपुर में पार्किंग का विरोध, सरकार को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू शहर के वार्ड चार में किया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

निर्माण से पहले सुरक्षा दीवार लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सुल्तानुपर स्थित नगर परिषद के वार्ड चार में बन रही पार्किंग का काम बंद करवाने के लिए यहां के लोगों ने कानूनी नोटिस दिए हैं। लोगों ने पार्किंग निर्माण पर जहां सवाल उठाए वहीं कहा कि अखाड़ा बाजार से सुल्तानुपर को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों ने एडवोकेट के जरिये प्रदेश सरकार को उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से नोटिस भेजा है। इसके अलावा नगर परिषद कुल्लू, जलशक्ति विभाग व बीएसएनएल सिविल काे नोटिस जारी कर पार्किंग का काम रोकने की मांग की है। इसके लिए सुल्तानपुर की जनता ने 20 दिन का समय दिया है। नोटिस में लोगों ने कहा है कि पार्किंग निर्माण से पहले यहां लोगों को होने वाले खतरे को देखते हुए कंक्रीट की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। इसके अलावा पार्किंग से सुल्तानुपर की सड़क और यहां बने पानी के टैंक को भी भूस्खलन से खतरा बन गया है। इन सभी मांगों को देखते हुए लोगों ने निर्माण गतिविधियों को तत्काल बंद कर करने की मांग की है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वैज्ञानिक तरीके से निर्माण, मौजूदा स्थिति को देखते हुए क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत करने तथा भविष्य में किसी तरह का खतरा न हो, इसके लिए इस क्षेत्र में उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई है। स्थानीय निवासी महिमन चंद्रन, अशीष, ईशर दास, सुरेंद्र कुमार, निशांत व अजय ने कहा कि पार्किंग के निर्माण पर सवाल उठाए हैं। कहा कि पहले यहां पर सुरक्षा को लेकर कंक्रीट की दीवारों को निर्माण किया जाना जरूरी है। महिमन चंद्र ने कहा कि इसको लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से वकील के माध्यम से प्रदेश सरकार, नगर परिषद कुल्लू, जलशक्ति विभाग व बीएसएनएल सिविल को कानूनी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें