फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी कॉलेज के होनहार नवाजे

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देते हुए।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-सपीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के बीडीसी चेयरमैन विपिन शाशनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि हीरालाल और अनिता रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों, गतिविधियों और संस्थान की प्रगति पर प्रकाश डाला। बर्फबारी के बीच आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने शिमला नाटी, लाहौली नाटी तथा चंबयाली नाटी डाल कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। पारंपरिक लोकनृत्यों ने दर्शकों को हिमाचली संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान वर्षभर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहपाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बेस्ट लाइब्रेरी रीडर कार्तिक, अंजना, बेस्ट एनएसएस वॉलंटियर नरेश को पुरस्कृत किया। वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कार्तिक, अंजना, करण, शीतल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. मनोज कुमार एवं प्रो. सालिक राम ने किया। मुख्य अतिथि विपिन शाशनी ने महाविद्यालय को 15 हजार रुपये और विशिष्ट अतिथि हीरालाल ने दो हजार रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें