ब्रह्मऋ षि मिशन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देववन जरड़ भुंतर में बाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस काव्य गोष्ठी में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के 48 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर कविताएं पेश करके अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने नन्हें कवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा व सकारात्मक सोच की सराहना की।
उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक स्वामी स्वयंप्रभा ने जिला भाषा अधिकारी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने भी काव्य गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कृति, ऋषिका, ऐश्वर्या, राघव, आशीष, ईशान, नितिका, सूर्य, शिवांश, रोहित, प्रतीक्षा, सोनाली, प्रणय शर्मा, ओजस, दिव्या ठाकुर, जिज्ञासा, कृतिका, अक्षय, आंचल ठाकुर, आंचल गोयल, दिव्यांश, दिव्या चौहान, ऋषभ राणा, गुंजन गुलेरिया, डिंपल अटल, आशिमा, निकिता, सविता प्रियराजवंश, नेहा, ईशा परमार, अभिषेक, निशा, रिया, सुनंदा, नितिका, नितिका गुलेरिया, नितेश, रोहित ठाकुर, टविंकल ठाकुर, कुसुम, महक, अटल, शिवानी, दिव्या, दिग्विजय और आकाश ढडवाल आदि मौजूद रहे।