फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी में एसवीएस बजौरा की प्रियांशी और मानवी प्रथम

Thu, 07 Nov 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी ​स्थित भुट्ठि स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान मेले में होरन नृत्य प्रस्तुत करते 
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में 200 विद्यार्थियों ने इनोवेटिव मॉडल, स्क्रिप्ट राईटिंग और रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया। भुट्ठी में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी, इनोवेटिक मॉडल, गणित ओलंपियाड, निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिताएं जूनियर ,सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में करवाई गईं।
वीरवार को विज्ञान मेले का समापन हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एसवीएस बजौरा की प्रियांशी और मानवी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी की ख्याति शर्मा और मनीषा द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरसू की सुकृति और निकिता ने तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में ब्रह्म ऋषि शिक्षा निकेतन से निशा और अमन प्रथम, विनस पब्लिक स्कूल नित्थर से स्वास्तिका और अनन्या द्वितीय, एचएमएस आनी से तनिषा और क्षितिज तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में विनस पब्लिक स्कूल नित्थर से आस्थिक और गर्वित प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कराना से अदिति ठाकुर और निवेदिता द्वितीय, एलएमएस ढालुपर से दिव्यांशी और विश्वांश तृतीय रहे।
विज्ञापन

इनोवेटिक मॉडल जूनियर में डीएवी मनाली के गुंजन प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ब्रो की मन्नत द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राहणा के अरुण तृतीय रहे। इनोवेटिक मॉडल सीनियर में एसवीएस बजौरा के सिद्धांत प्रथम, डे स्टार स्कूल मनाली की आकृति द्वितीय, ट्रिनिटी स्कूल बंजार के स्वर्ण तृतीय रहे। गणित ओलंपियाड जूनियर में एलएमएस कलैहली के प्रत्युष प्रथम, भारत-भारती ढालपुर के आर्यांश द्वितीय और एचएमएस आनी की प्रांजल तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में एसवीएस बजौरा की वैष्णवी प्रथम, विनस पब्लिक स्कूल नित्थर के मोबिन द्वितीय, लॉरेंस स्कूल च्वाई के अभव तृतीय रहे। सीनियर सेकेंडरी प्रतियोगिता में डीएवी मौहल की आदेशिका प्रथम, एसवीएस बजौरा की सेजल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली की इशिता तृतीय रहीं। निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग की भूमिका प्रथम, भारत-भारती ढालपुर की दिव्या द्वितीय और एचएमएस आनी की मानसी तृतीय रहीं। नारा लेखन में एसवीएस बजौरा की जाह्नवी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा की सिमरन द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शियाह की आरती तृतीय रहीं। विज्ञान पर आधारित नाटक (स्किट) में ट्रिनीटी बंजार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी द्वितीय और डे स्टार मनाली तृतीय रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें