फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घियागी में निजी स्कूल बस गिरी, पांच बच्चे घायल, दो कुल्लू किए रेफर

Fri, 23 Feb 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बंजार में निजी स्कूल बस दुर्घटना, हादसे में घायल छात्र अस्पताल में उपचार के लिए ले जा
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के घियागी के पास एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार लाया गया जहां दो बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह बंजार के मिनर्वा पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए घियागी गई थी। इस दौरान सुबह करीब 9:30 बजे जब बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी तो बस चालक बस को स्टार्ट करने के लिए प्रेशर बना रहा था। इसी दौरान बस अचानक आगे चल पड़ी।
बस ने सामने खड़ी एक कार को भी अपने साथ सड़क से नीचे धकेल दिया। देखते ही देखते बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। इस दौरान बस में पांच बच्चे भी सवार थे जो घायल हो गए।
विज्ञापन

स्कूल बस गिरने से बंजार से लेकर घियागी क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और सहमे अभिभावक मौके पर पहुंचे। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने बच्चों को सड़क तक पहुंचाया और उपचार के लिए सभी को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। दो बच्चों को चोटें अधिक आने से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया।
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि स्कूल बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई थी। कहा कि निजी स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी ताकि हादसे पेश न आएं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोपालचंद्रन ने कहा कि हादसे को लेकर पुलिस ने केस दर्जकर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
.........
दुर्घटना में घायल बच्चों के नाम
बस हादसे में पांचवीं कक्षा के पुष्पेंद्र ठाकुर, नौंवी कक्षा की दुशाला, दूसरी कक्षा के युवल कंडवाल, छठी कक्षा की सानवी और छठी कक्षा की गायत्री शामिल है। इसमें दुशाला और युवल कंडवाल को बंजार से कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है।
000

कुल्लू के बंजार में निजी स्कूल बस दुर्घटना, हादसे में घायल छात्र अस्पताल में उपचार के लिए ले जा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें