फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों को विकसित करना प्राथमिकता : सुंदर

Thu, 02 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार कुल्लू के बाह्य सराज क्षेत्र आनी का विकास सुनिश्चित कर रही है। घाटी में पर्यटन सहित अन्य विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात वीरवार को आनी लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। कहा कि पूरे जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। जलोड़ी और रघुपुर क्षेत्र प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इन जगहों पर पहले से कारोबार करने वाले लोगों को फिर से रोजगार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए लकड़ी का डिपो खोलने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी इंद्रा ठाकुर के साथ शमशरी महादेव, पनेउई नाग और महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग मिले और अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सेस राम आजाद, मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें