फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तैयारी भाषण मुकाबले में प्रियंका प्रथम

Sun, 29 Nov 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटराईं में रविवार को संकुल स्तरीय साहित्यिक उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में कटराईं संकुल के अंतर्गत आने वाले स्कूल हलाण-2, पतलीकूहल, शिम, कुकड़ी, मेहा, बड़ाग्रां, नेरी, पनगां, कटराईं, फोजल समेत लीगन स्कूलों के 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस तरह की गतिविधियों में बढ़चढ कर भाग लें और असफलता से न घबराएं। पढ़ाई के नए तौर-तरीकों को अपनाकर अपनी समझ और विश्लेषण की शक्ति बढ़ाएं। कटराईं स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने कहा कि साहित्यिक उत्सव में भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञान विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगा और सुमन की टीम प्रथम रही। वन्य प्राणी विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में कटराईं स्कूल की मुस्कान और मनीषा प्रथम रहीं। स्वतंत्रता संग्राम एवं भारतीय संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी में रणजीत और तेज सिंह प्रथम रहे। बिना तैयारी के भाषण मुकाबले में जूनियर वर्ग में प्रियंका प्रथम, नेरी स्कूल की आशा द्वितीय और कटराईं स्कूल की लता तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में तारा ने पहला स्थान हासिल किया। कविता पाठ में ललित और वंदना ने बाजी मारी। इस दौरान हीरालाल, वीना ठाकुर, रामचंद, पुष्पा देवी, तंजिन आंगमों, शकुंतला, श्यामचंद, शंाति देवी, इंदिरा शर्मा, अजय कुमार, रोहित, बलवीर सिंह, हरी राम भारद्वाज, किरण प्रभा, सुरजीत कुमार, अनुराधा, रीता धीमान, रीता ठाकुर, सैना कुमार, रीना सिंह, अमरनाथ, टीआर ठाकुर, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें