फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कंधारी अनार के दाम चढ़े, बागवानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कंधारी अनार के दाम में उछाल आने से बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मंगलवार को बंदरोल सब्जी मंडी में कंधारी किस्म का सुपर अनार 115 रुपये प्रति किलो तक बिका। शुरुआती दौर में यही अनार 75 रुपये प्रति किलो तक बिका था। दो सप्ताह में दाम में करीब 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बागवानों के अनुसार श्राद्ध शुरू होने के साथ फलों की मांग बढ़ने से दाम में तेजी आई है। बेहतर भाव मिलने से अनार उत्पादकों को इस सीजन में अच्छी आमदनी की उम्मीद बंधी है। बागवानों का कहना है कि शुरुआती दौर में सूखे के कारण फसल को नुकसान हुआ था, लेकिन अब अच्छे दाम मिलने से इसकी कुछ भरपाई होने की उम्मीद है।
जिला कुल्लू के निचले क्षेत्रों में अनार की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिले में करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि पर अनार की पैदावार होती है। अनार उत्पादक अनूप भंडारी, सुनू, मुनीष भंडारी, दुष्यंत ठाकुर और अनिश भंडारी ने कहा कि इस बार मौसम की मार के बावजूद बेहतर दाम मिलने से बागवानों को राहत मिली है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को मंडी में कंधारी अनार की विभिन्न गुणवत्ता के अनुसार 115, 94 और 92 रुपये प्रति किलो तक कीमत रही। बागवानी विभाग के उपनिदेशक राज कुमार ने बताया कि जिले के निचले क्षेत्रों में अनार की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से बागवानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें