फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा बाजार सजने की तैयारी, 5 अक्तूबर से प्लॉट आवंटन

Thu, 17 Sep 2026 10:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 का आयोजन 21 से 27 अक्तूबर तक होगा। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में विभिन्न दुकानों, प्रदर्शनियों और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों का आवंटन 5 से 21 अक्तूबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि 5 अक्तूबर को कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडीमेड गारमेंट और मनियारी के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
6 अक्तूबर को लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें, डोम, होटल-ढाबा और बास्केटबॉल ग्राउंड के लिए आवंटन होगा। 7 अक्तूबर को हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, ओपन स्पेस तथा नए-पुराने जूतों की मार्केट के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

8 अक्तूबर को प्रदर्शनी मैदान में खाने-पीने के स्टॉल, 9 अक्तूबर को सरकारी, गैर-सरकारी स्टॉल एवं ओपन स्पेस तथा 10 और 12 अक्तूबर को मीना बाजार के प्लॉट आवंटित होंगे। 13 और 14 अक्तूबर को समस्त मार्केट, 15 अक्तूबर को हॉजरी और 16 अक्तूबर को समस्त मार्केट के प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।
17 और 18 अक्तूबर को पुराने कपड़ों की मार्केट, 19 और 20 अक्तूबर को राजा कैंप एरिया एवं नई रेडीमेड गारमेंट व 21 अक्तूबर को बर्तन मार्केट के पीछे पार्किंग, प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग और ओपन स्पेस के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। प्लॉट आवंटन की यह प्रक्रिया ढालपुर स्थित मल्टीपर्पज भवन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें