फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिला स्तरीय सैंज मेले की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने डाला डेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी के प्रसिद्ध जिला स्तरीय सैंज मेले को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर शुरू हो गई हैं। भगवान लक्ष्मी नारायण के सम्मान में आयोजित होने वाला यह सैंज मेला तीन से सात मई तक मनाया जाएगा। मेले को लेकर ऐतिहासिक सैंज मैदान में कारोबारियों की हलचल बढ़ गई है और मैदान अब पूरी तरह से सजने लगा है। दूसरे राज्यों के साथ जिले के आसपास के क्षेत्रों से व्यापारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मैदान में डोम और दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए भी यह मेला आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहता है। मेले के दौरान यहां करोड़ों का कारोबार होता है। मेले मेंं सैंज क्षेत्र की 17 पंचायतों के लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। लोग अपनी जरूरत का घरेलू सामान, कपड़े और खेतीबाड़ी के औजार एक ही छत के नीचे खरीदते हैं। मेले में भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन और भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहती है। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश, जिला और स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है। मेले में कानून व्यवस्था और सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेला कमेटी के प्रधान राजेश वशिष्ठ ने कहा कि सैंज मेले में व्यापारियों का आना शुरू हो गया और जल्द ही व्यापारियों के लिए प्लाट का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें