फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जातर मेले की तैयारियां शुरू, 3 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोम के लिए मांगे आवेदन, 14.92 लाख से शुरू होगी बोली
विज्ञापन

28 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा पीपल जातर मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के आयोजन के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद अब नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 से 30 अप्रैल तक मनाए जाने वाले पीपल जातर मेले का शुभारंभ देवता गौहरी के आगमन के साथ होगा।
मेले के दौरान तीन दिन तक ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। इसमें कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मेले के लिए दो डोम भी लगाए जाएंगे। साथ ही मेला मैदान में अस्थायी मार्केट भी सजेगी। डोम लगाने के लिए नगर परिषद ने आवेदन मांगे हैं। डोम के लिए 25 अप्रैल को नगर परिषद कुल्लू कार्यालय में ओपन बोली रखी गई है। एक डोम की ओपन बोली 14,92,000 रुपये से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक बोली लगाने वाले को डोम का काम दिया जाएगा। दोनों डोम को 28 अप्रैल से 12 मई तक लगाने की अनुमति दी जाएगी। कैटरिंग आदि कार्यों के लिए भी नगर परिषद की ओर टेंडर किए गए हैं। पीपल जातर मेले को मिनी दशहरा के तौर पर मनाया जाता है। यहां पर लगने वाली अस्थायी मार्केट में लोग खरीदारी करते हैं।

...
डोम के लिए ओपन बोली 25 अप्रैल को रखी गई है। अधिक बोली लगाने वालों को डोम लगाने का कार्य सौंपा जाएगा।
-अनुभव शर्मा, ईओ नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें