फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण करवाएं लोग : मयंक

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही प्रवासी कामगारों का आना आरंभ हो गया है। ये प्रवासी लोग जिले में खेतीबाड़ी के लिए आते हैं। देखने में आया है कि बाहर से आए प्रवासी कामगार संबंधित थानों और चौकियों में अपना पंजीकरण नहीं करवाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक मामलों के निवारण को देखते हुए सभी स्थानीय लोग अपनी पंचायत क्षेत्र में आने वाले प्रवासी कामगारों का पंजीकरण करवाएं।
ये लोग चाहे पंचायत क्षेत्र में किसी स्थानीय व्यक्ति या ठेकेदार के पास कार्य कर रहे हों, उन्हें संबंधित पुलिस थाना और चौकी में पंजीकरण के लिए स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों के माध्यम से निर्देशित करें। कहा कि कामगारों का संबंधित पुलिस थाना में पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें