फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी

Tue, 26 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आज स्थापित होंगी मूर्ति, गणेश चौक भुंतर में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर कस्बे में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को यहां गणेश चौक पर गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी और पूरे विधान के साथ स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। गणेश उत्सव समिति भुंतर ने उत्सव के आयोजन को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। भुंतर कस्बे में हर दिन माहौल पूरी तरह से भक्तिमय होगा। गणपति उत्सव समिति के सदस्य संजय सूद ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह गणेश की मूर्ति स्थापना होगी। इसके बाद सुबह और शाम आरती होगी। हर दिन दोपहर के समय भजन कीर्तन होगा और 4 सितंबर को भंडारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही पांच को महाआरती की जाएगी। छह सितंबर को गणेश विसर्जन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस बार मौसम को देखते हुए शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें