कुल्लू। आपदा में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आगे आई हैं। उन्होंने मंडी और कुल्लू में राहत कार्य के लिए 30 लाख रुपये का योगदान दिया है।
यह राशि उन्होंने समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी के माध्यम से दी है। जिला परिषद के बरशैणी वार्ड की सदस्य रेखा गुलेरिया ने कहा कि प्रभावित परिवारों को मदद की आवश्यकता है। समाजसेवियों और संस्थाओं को कुल्लू में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को खुलकर आगे आना चाहिए। संवाद
-संवाद