कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के हिंदी विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। सरवरी स्थित सूत्रधार कला संगम के सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि हिंदी विभाग की डॉ. रूपा ठाकुर और डॉ. हेमराज भारद्वाज ने शिरकत की।
कार्यक्रम में स्नातकोत्तर की छात्रा नेहा, रिया, हरीश और मीना समेत कई छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मिस और मिस्टर फ्रेशर चुनने के लिए सवाल जवाब और विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इसमें प्रीति राणा को मिस फ्रेशर और केहर सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। मिस परफेक्ट यमुना और मिस्टर परफेक्ट के लिए कृष्ण को चुना है। संवाद