फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रभु यीशु मसीह की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्राइस्ट चर्च कुल्लू में रविवार को ईस्टर पर्व श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। मसीही समुदाय के लोग चर्च में एकत्रित हुए और विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की महिमा का गुणगान किया गया। चर्च के पादरी पिंशाई ने संदेश में कहा कि ईस्टर आशा, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक है।
उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद भजन-कीर्तन और विशेष आराधना भी हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी ने एक-दूसरे के साथ ईस्टर की खुशियां साझा कीं। पर्व के लिए चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर डॉ. नवीन नारू, बिशन दास, राजकुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें