भुंतर (कुल्लू)। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भुंतर में आयोजित छह दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम सोमवार देर शाम संपन्न हुआ। 8 से 13 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। प्रतिभागी सोनम ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से उन्हें मानसिक शांति, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
भावना, अंशुल नेगी और अमर ने कहा कि हैप्पीनेस प्रोग्राम के माध्यम से योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। आर्ट ऑफ लिविंग की जिला कुल्लू की प्रशिक्षक एवं कोऑर्डिनेटर सोनाली कपूर और शिक्षक गौरव चंदेल ने बताया कि भुंतर में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। अगला छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम 15 जुलाई से जगतसुख में आयोजित किया जाएगा। संवाद