फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी

Mon, 06 Jan 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के अखाड़ा बाजार गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व में लु​धियाना से आया रा
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व पर निशान साहब की सेवा की गई और प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा में लुधियाना से आए रागी जत्थे ने प्रभु का गुणगान किया। सिख धर्म के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर आधारित कथा का व्याख्यान किया गया। रागी एकम सिंह ने गुरुद्वारा में मौजूद संगत को सिख धर्म की स्थापना के बारे में बताया।
बताया कि मुगलों के जुल्म हिंदुओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे थे। हिंदुओं की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने हिंदुओं की रक्षा के लिए एक फौज तैयार की थी। इन्हें सिख के रूप में सजाया गया था। इसके अतिरिक्त गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी पर शबद कीर्तन के माध्यम से प्रकाश डाला और संगत से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर गुरुद्वारा में आई संगत ने लंगर में शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें