फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत पर फोड़े पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ट्वेंटी-20 विश्वकप में भारत ने अपना पहला रोमांचक मुकाबला पाकिस्तान से जीत लिया। भारत की जीत पर भारतीय प्रशंसकों ने जमकर खुशी मनाई। इस दौरान पटाखे और आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

रविवार शाम को जैसे ही भारतीय टीम ने निर्धारित 160 रन के लक्ष्य को पार किया लोगों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिया। इस जीत के जश्न को कुल्लू के लोगों ने छोटी दिवाली को बड़ी दीपावली के रूप में बदल दिया। खुशी के इस जश्न में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। रविवार दोपहर बाद शुरू हुए विश्वकप के इस महा मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह था। अधिकतर लोगों ने भारत-पाकिस्तान के इस महा मुकाबले को अपने घरों में देखा।
क्रिकेट प्रशंसक संजय शर्मा, जगदीश ठाकुर, जसपाल, सुरेंद्र सिंह, बंटी ठाकुर, हरीश और निलेश कुमार ने कहा कि विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत ने इस मुकाबले को जीता है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। जिस तरह से विराट कोहली ने बल्लेबाजी की है, वह काबिलेतारीफ है। जीत पर उन्होंने पटाखे और आतिशबाजी की है। बंटी और हरीश ने कहा कि यह जीत ने भारतवासियों को बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि इस जीत से आने वाले मुकाबलों के लिए भारत के खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें