फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन के चुनाव से चढ़ा सियासी पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशन ठाकुर का अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का एलान
विज्ञापन

चुनाव समिति ने शुरू किया होटलियरों का पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव से सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव समिति ने होटलियरों का पंजीकरण शुरू कर सदस्यता देनी शुरू कर दी है। संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा होने लगी है। एसोसिएशन में उपाध्यक्ष रहे रोशन ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताई है। सोशल मीडिया पर वोटरों को लुभाने का दौर भी शुरू हो गया है। इसके अलावा अभी तक किसी ने अपने पते नहीं खोले हैं। पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुर और सुभाष ठाकुर के भी चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है।
होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 सितंबर को होने हैं। इसी दिन मतों की गणना होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले चुनाव समिति 10 सितंबर तक सदस्यता लेगी। अभी तक एसोसिएशन में लगभग 950 लोगों ने सदस्यता ली है। इस आंकड़े के 1,000 तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लगभग 20 होटल संचालकों ने सदस्यता ली। एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, प्रेस सचिव पद के लिए भी चुनाव होना है। चुनाव समिति के अध्यक्ष गजेंदर ठाकुर ने बताया कि 10 सितंबर चार बजे तक सदस्यता ली जा सकेगी। इसके बाद चुनाव कि अगली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें