फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क राखी बांधने पहुंचीं भाजपा नेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना काल में भी जिला कुल्लू में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन कुल्लू में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने रक्षाबंधन पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न पहनकर नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। मामला सोमवार सुबह का है जब जिला कुल्लू भाजपा मोर्चा की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर शमशी स्थित एसएसबी परिसर में एसएसबी जवानों का राखी बांधने गईं। आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेत्रियां बिना मास्क के जवानों को राखी बांधने पहुंच गईं। इतना ही नहीं भाजपा नेत्रियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील की धज्जियां उड़ा दीं। भाजपा नेत्रियों ने राखी बांधने के फोटो सोशल मीडिया में अपलोड किए हैं। रक्षाबंधन पर एसएसबी जवानों को राखी बांधने भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष समेत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी गईं। वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में फर्क है। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव किमटा ने कहा कि औरों को नसीहत और खुद मियां फजीहत। उन्होंने कहा कि भाजपा के जहां भी कार्यक्रम होते हैं वहां कोई भी मास्क पहनकर नहीं जाता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहित सभी नेता सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते आए हैं। अगर इसकी जगह कोई और होता तो उसके खिलाफ केस दर्जकर किया जाता। लेकिन भाजपा के लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें