फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर गंभीर आरोप : तीन भाइयों के वाहनों की चाबियां छीनीं, थाने में तीन घंटे तक किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू) घाटी में पुलिस की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घाटी के तीन युवकों ने पुलिस पर तीन घंटे तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। टैक्सियां चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाले युवकों की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की चाबियां छीनकर जब्त की गई और मोबाइल कब्जे में लिए गए। युवकों ने सैंज पुलिस के अधिकारियों की लिखित शिकायत डीजीपी शिमला और एसपी कुल्लू से कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सैंज घाटी के गौल गांव निवासी राजकुमार निजी वाहन लेकर न्यूली से सैंज की तरफ आ रहा था। इस दौरान एक गेस्ट हाउस के पास पुलिस के चार जवानों ने उसका वाहन रोका और दस्तावेज मांगे। उसने पुलिस को बताया कि गाड़ी की इंश्योरेंस खत्म है और वह इंश्योरेंस करवाने जा रहा है। इस पर पुलिस जवान भड़क गए।
युवक ने बताया कि उसका मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। इसके बाद पुलिस जवान उसे लेकर टैक्सी स्टैंड पहुंच गए। यहां खड़ी उसके दो भाई रोहित और बलवीर की टैक्सियों की चाबियां भी जबरन छीन ली गईं। तीनों गाड़ियों को पुलिस के जवान चलाकर थाने ले गए। तीनों युवकों ने उच्च अधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि सैंज पुलिस के तीन जवानों ने उन्हें तीन घंटे तक थाने की कैंटीन में बंधक बनाकर बहुत प्रताड़ित किया। उन पर झूठे केस दायर कर अंदर करने की धमकियां दी और हाथापाई की। युवकों ने पुलिस से कारण पूछा तो मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन

एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सैंज के तीन युवकों का शिकायत पत्र मिला है। डीएसपी बंजार को मामले की छानबीन कर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें