कुल्लू। नशा तस्करी के खिलाफ हिमाचल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कई जगह छापा मारा। बताया जा रहा है कि जिले में भी दो से तीन जगह नशा तस्करों के यहां छापे मारे गए हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर के तहत हाथीथान में एक व्यक्ति के घर में छापा मारा गया। यहां पुलिस को कुछ नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति चिट्टा मामले में तीन से चार बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। शराब बेचने की शिकायत के आधार पर पुलिस के एक कर्मचारी के क्वार्टर में भी छापा मारा। लगवैली में भी एक व्यक्ति के यहां रेड की सूचना है, मगर इन सभी जगह पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। इन छापों को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। संवाद