फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिस्पा में फायरिंग सीख रहे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों की बताई जाएगी तकनीक : डीएसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति पुलिस विभाग के कर्मचारी वार्षिक फायरिंग अभ्यास जिस्पा में कर रहे हैं। तीन दिवसीय फायरिंग अभ्यास में 21 पुलिस कर्मचारी अश्रु गैस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। केलांग उपमंडल के 228 पुलिस कर्मी जिस्पा बट रेंज में फायरिंग का अभ्यास कर रहे हैं। इनके साथ स्पीति उपमंडल के 33 कर्मी भी प्रशिक्षण में शामिल हैं। पुलिस उप अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि वह स्वयं इस अभ्यास का कड़ी निगरानी में सभी तय मापदंडों के अनुरूप संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्पीति मंडल में तैनात शेष कर्मियों को फायरिंग अभ्यास स्पीति में करवाया जा रहा है। फायरिंग अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की फायरिंग क्षमता को बढ़ाना है। वहीं, अभ्यास के माध्यम से पुलिस कर्मियों को वास्तविक स्थिति में हथियारों के सटीक और कुशल उपयोग की तकनीक सिखाई जा रही है। इससे जिले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें