कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सात दिवसीय उत्सव के दौरान कैमरों और हाईटेक दूरबीन की मदद से कुल्लू शहर और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
दशहरा उत्सव में हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने, जेबकतरों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाने के लिए निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हाईटेक दूरबीन से शहर के आसपास और दूरदराज के क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है, जबकि कैमरों के माध्यम से उत्सव स्थल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है। संवाद
...
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 155 हाईटेक कैमरे स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों पर भी हाईटेक दूरबीनों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा शहर के हर चौराहे पर पुलिस की सख्ती से तैनाती की गई है।
-अभिषेक एस, पुलिस अधीक्षक कुल्लू