फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्राहक बनकर गई पुलिस तो खुली देह व्यापार की कलई

Tue, 23 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी के मालरोड में देह व्यापार करवाने वाले गिरोह को ऐसे ही नहीं दबोचा गया। कई दिनों से देह व्यापार करवाने वाला गिरोह रडार पर था। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया और पांच आरोपी दबोचे गए। सभी आरोपी अब पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। अदालत ने पांच आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले में संलिप्त और लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन


गौर रहे कि देह व्यापार से जुड़े गिरोह में एक महिला दिल्ली और दो पंजाब की शामिल हैं। पुरुषों में 29 वर्षीय विश्वदेव पुत्र धर्म चंद, निवासी बढ़ई तहसील और जिला कुल्लू, 23 वर्षीय सूरज, पुत्र कर्ण कुमार जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए पहले योजना बनाई। अपने लोगों को ग्राहक बनाया और फिर रंगे हाथ दबोच लिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें