फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाशिंग में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) का कार्यक्रम जारी हो गया है। यह आयोजन 12 से 17 नवंबर तक किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस लाइन बाशिंग में यह परीक्षण संपन्न होगा। जारी शेडयूल के मुताबिक 12 नवंबर को 1,500 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके रोल नंबर 80033088 से 80034587 तक हैं। 13 नवंबर को भी 1,500 पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा।
विज्ञापन

इनके रोल नंबर 80034588 से 80036087 तक निर्धारित हैं। 14 नवंबर को 798 पुरुष और 383 महिला अभ्यर्थी उपस्थित होंगे। पुरुष रोल नंबर 80036088 से 80036885 और महिला रोल नंबर 90011369 से 90011751 तक हैं। 15 नवंबर को 1,500 महिला अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। इनके रोल नंबर 90011752 से 90013251 तक हैं। उन्होंने बताया कि 16 और 17 नवंबर को आरक्षित दिवस निर्धारित किए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। माता-पिता और अभिभावकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें