कुल्लू। जिले की खड़ीहार पंचायत के बरोगी गांव में एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बुजुर्ग को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी तबीयत एकाएक खराब हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि बुजुर्ग की हालात गंभीर बनी है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।