फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण बरिंग की उड़ान रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। खराब मौसम के कारण लाहौल की प्रस्तावित दो में से एक उड़ान को रद्द करना पड़ा है। वीरवार को भुंतर-तांदी-डाइट के लिए पहली उड़ान भरी गई। लेकिन रोहतांग समेत घाटी में खराब मौसम के कारण भुंतर-बारिंग-भुंतर के बीच प्रस्तावित दूसरी उड़ान रद्द करनी पड़ी। अब यह उड़ान मौसम खुलने के बाद ही संभव हो पाएगी। भुंतर-तांदी-डाइट की उड़ान से पांच बच्चों समेत 41 यात्री रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक ने बताया कि 18 लोग भुंतर से तांदी डाइट और तांदी डाइट से 5 बच्चों समेत 18 लोग भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि, दोपहर बाद रोहतांग समेत लाहौल घाटी में खराब मौसम के कारण बारिंग की दूसरी उड़ान को रद्द किया गया। उड़ान को लेकर यात्री करीब चार घंटे तक बर्फबारी के बीच माइनस तापमान में बारिंग हेलीपैड में हेलीकाप्टर का इंतजार करते रहे। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे लेकिन उड़ान रद्द होने की सूचना के बाद यात्री मायूस होकर पैदल अपने घर लौट आए। अशोक ने बताया कि अब अगली उड़ान मौसम के मिजाज पर निर्भर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें