फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वार्षिक समारोह में नवाजे पीएम श्री शैंशर स्कूल के मेधावी

Wed, 10 Dec 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए
विज्ञापन

समारोह में केंद्रीय प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को भी किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर का मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल और स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कुल्लवी नाटी ने मुख्यातिथि और दर्शकों को झूमने और नाचने पर मजबूर किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। एसएमसी के अध्यक्ष किशन सिंह ने स्कूल की समस्याओं और मांगों को लेकर एपीएमसी अध्यक्ष को एक मांगपत्र भी सौंपा।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राम सिंह मियां ने कहा कि किसी भी विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव स्कूल की प्रगति का एक प्रतीक माना जाता है। यह दिवस छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कक्षा छठी से सोनाक्षी नेगी, वेदिका ठाकुर और आरुशी शर्मा सातवीं कक्षा से दिव्या नेगी, सारिका ठाकुर और सृष्टि कटोच, आठवीं से गौरव नेगी, राधिका और जसवीन नौंवी से तनिषा, वैष्णवी और आरती दसवीं कक्षा से, विवांशु, अमन और ज्योति ठाकुर जमा एक से रिया कौशल, विशाल और केशव सिंह व मीरा देवी तथा जमा दो से दिशा को सम्मानित किया गया। हिंदी में सुलेख के लिए कक्षा छठी से जमा दो तक के बच्चों मंजना, वेदिका, दिव्या नेगी, गौरव नेगी, बाबिता, भुवनेश्वरी और पल्लवी को भी पारितोषिक प्रदान किए गए। खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय शैंशर के मेधावियों को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें