फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीपल जातर में 10% बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे प्लॉट

विज्ञापन
कुल्लू में पीपल जातर की तैयारी को लेकर सामान लेकर पहुंचे वाहन।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य स्तरीय पीपल जातर (मेला) 28 से 30 अप्रैल तक मनाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल ढालपुर में सजने वाली अस्थायी मार्केट के लिए व्यापारियों से प्लॉट का दस फीसदी अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। इसके अलावा कुछ दुकानों की नियमों के अनुसार ओपन बोली लगाई जाएगी। यह बोली पिछले वर्ष के किराये में दस फीसदी जोड़कर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन तक मनाए जाने वाले पीपल मेले में प्लॉट पर उन दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने विगत वर्ष दुकानें सजाई थीं। इससे व्यापारियों और दुकानदारों को फायदा होगा। उन्हें प्लॉट खरीदने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नगर परिषद प्लॉट प्रदान करेगी। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि पीपल जातर में दुकानें सजाने के लिए प्लॉट दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें