फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 10 से 20 साल के खिलाड़ियों को स्कीइंग में बनाएंगे निपुण

Mon, 09 Feb 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में स्की का बेसिक और एडवांस कोर्स के समापन पर टेस्ट में भाग लेते युवा।-संवा
विज्ञापन
शरद कालीन और एलाइड खेल एसोसिएशन देगी प्रशिक्षण
विज्ञापन

खिलाड़ी 11 तक करें आवेदन, 12 को केलांग में आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले के खिलाड़ियों को स्कीइंग में निपुण बनाया जाएगा। शरद कालीन और एलाइड खेल एसोसिएशन केलांग की ओर से लाहौल के विभिन्न स्थानों पर 10 से 20 साल तक के खिलाड़ियों को सात दिवसीय स्कीइंग कोर्स करवाया जाएगा।
स्कीइंग के इच्छुक खिलाड़ियों से किसी तरह का फीस नहीं ली जाएगी। एसोसिएशन की ओर यह कोर्स निशुल्क रहेगा। जिला मुख्यालय केलांग से इसका आगाज 12 फरवरी से होगा। खिलाड़ी अपना पंजीकरण 11 फरवरी तक (7876413215 और 9418048396) नंबर पर संपर्क कर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञालछन ठाकुर ने बताया कि कोर्स का आयोजन विधायक अनुराधा राणा, जिला प्रशासन एवं अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें शरद कालीन खेल और एलाइड खेल एसोसिएशन लाहौल-स्पीति विशेष रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाएगी। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं में शीतकालीन खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें मंच देने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि स्पीति के साथ लाहौल में भी शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में मनाली की सोलंग ढलान पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति की बेटी प्रकृति ठाकुर ने ज्वाइंट सलालम स्नो बोर्डिंग में रजत और सीनियर सलालम स्नो बोर्डिंग में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम फिर से रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें