फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में बेली ब्रिज की उखड़ीं प्लेटें, बंद हुई आवाजाही

विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे पर 15 मील में बंद किया गया पुल।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। करीब 40 साल पुराना 15 मील बेली ब्रिज एक बार फिर जवाब दे गया है। ब्यास पर पतलीकूहल के समीप बने इस पुल की लोहे की प्लेटें उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते 30 अक्तूबर से पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने से नग्गर से मनाली तक वाम तट के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और कारोबारियों को मनाली और पतलीकूहल पहुंचने के लिए करीब 12 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह पुल ब्यास के दाहिने तट पर स्थित मनाली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को वाम तट के हरिपुर, करजां, मंसारी और सोयल समेत एक दर्जन से अधिक गांवों से जोड़ता है। क्षेत्र के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पुल बंद होने से स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और बागवानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को अब जरूरी कामों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे परिवहन खर्च भी बढ़ गया है।
हैरानी की बात है कि अप्रैल 2025 में पुल की मरम्मत के लिए इसे कई दिनों तक बंद रखना पड़ा था। कुछ ही समय बाद पुल की लोहे की प्लेटें फिर क्षतिग्रस्त हो गईं। अब एक बार फिर पुल बंद होने से इसकी हालत और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब 40 साल पुराने इस टू-स्पेन बेली ब्रिज पर दो टन से अधिक वजन वाले वाहनों की आवाजाही पहले से ही प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

...
बागवानों को अपना फल उत्पाद सब्जी मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। वैकल्पिक मार्ग लंबा होने से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिससे किसानों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुल की स्थायी मरम्मत की जानी चाहिए।
-प्रेम शर्मा, अध्यक्ष, कुल्लू फल उत्पादक मंडल
...
पर्यटकों को वामतट पर स्थित होटलों तक पहुंचने को 12 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों का नुकसान हो रहा है। पुल को शीघ्र ही दुरुस्त कर आवाजाही शुरू करवानी चाहिए ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
-रोशन ठाकुर अध्यक्ष, मनाली होटलियर एसोसिएशन
....
15 मील के बेली पुल की एक प्लेट के उखड़ने की सूचना मिली है। पुल को अस्थायी तौर पर वाहनों के लिए बंद किया गया है। मैकेनिकल टीम शमशी को पुल का निरीक्षण कर इसे शीघ्र दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-अनूप शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें