भुंतर के सचानी स्कूल में मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए।
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय सचानी में शनिवार को मां के नाम एक पेड़ पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधे रोपे।
स्कूल के कार्यकारी मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधे लगाना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में देवदार के पौधे लगाए गए। इस दौरान यूथ ईको क्लब के प्रभारी गिरधारी शर्मा, समिति के अध्यक्ष नोख सिंह ठाकुर, अमर सिंह, खूब राम शर्मा, घमीर सिंह, गणेश लाल और सुरेंद्र शर्मा ने भाग लिया। संवाद