फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के लिए पीयूष चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में वायरमैन व्यवसाय के प्रशिक्षु पीयूष का अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के लिए चयन हुआ है। वह एकमात्र प्रशिक्षु हैं, जिन्हें पूरे प्रदेश के श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों की सूची में स्थान मिला है। यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट 12 जुलाई से प्रारंभ होगी। इसके लिए प्रदेश के 16 आईटीआई संस्थानों से 10 विभिन्न व्यवसायों के 30 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी चयनित प्रशिक्षणार्थियों के साथ एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक, औद्योगिक तकनीकों, नवीन कार्य प्रणालियों एवं वैश्विक स्तर की तकनीकी जानकारी से अवगत कराना है, ताकि उनके कौशल, व्यावसायिक दक्षता तथा रोजगार क्षमता में और अधिक वृद्धि हो सके। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने पीयूष, उनके माता-पिता तथा अनुदेशक विशाल ठाकुर को उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें