फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रॉस कंट्री में पियुष, नीलम रहे अव्वल

विज्ञापन
हरिपुर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्साकस्सी में भाग लेते छात्र।-संवाद
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें दस किलोमीटर क्रॉस कंट्री, शतरंज, थ्री-लेग रेस और रस्साकशी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल, अनुशासन तथा टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ. ज्योति बाला ने बताया कि दस किलोमीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा के पुरुष एवं महिला वर्ग में 50 धावकों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में पियुष ने प्रथम तथा आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में नीलम प्रथम तथा शब्बू द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रो. सनी ठाकुर की देखरेख में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सक्षम ने प्रथम तथा कपिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। थ्री-लेग रेस के महिला वर्ग में पलक-आर्यिका की जोड़ी ने प्रथम तथा मेघा-रमा की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में ईशान-हेमंत की जोड़ी प्रथम तथा आशीष-प्रमोद की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में आर्यिका, दीपा, ऋतु, पलक, नीलम, सिया, सानिया, शब्बू, संजना एवं मेनका की टीम विजयी रही। पुरुष वर्ग में विकास, राहुल, पंकज, नीरज, शुभम, सत्यम, ईशान, रोहित, आर्यन एवं भूपेंद्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, एकता और स्वस्थ जीवनशैली का विकास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें